Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमुंबई जाने से पहले युवक ने लगाई फांसी, परिजनो मे मचा कोहराम

मुंबई जाने से पहले युवक ने लगाई फांसी, परिजनो मे मचा कोहराम

सिकरारा। स्थनीय थाना क्षेत्र के जमुआ हसनपुर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसे परिजनों में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी अवनीश यादव पुत्र स्व.भोलानाथ बिगत 5सालों से मुंबई रहकर इलेक्ट्रिक का कार्य करता था। बीते एक माह से वह घर पर आया था। शुकवार की रात में मुंबई जाने का उसका टिकट था। लेकिन सुबह 6:30बजे तक जब आज उसका दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने आवाज लगाकर उसे जगाने का प्रयास किया। जब वह नहीं जगा तो दरवाजा खोलने का प्रयास किया गया। लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। परिजनों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया, तो युवक पंखे के सहारे साड़ी के फंदे से लटका हुआ था। यह दृष्य देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उसका बड़ा भाई मौके पर मुंबई में था। घटना की सूचना मिलते ही वह घर के लिए रवाना हो गया। उसकी मां घर पर अकेले बिलखकर रो रही है। पूछने पर उसने बताया कि मेरा बेटा फांसी क्यों लगा लिया इसकी किसी को कोई जानकारी नहीं है पुलिस ने शव का पंचनामा करके पीएम के लिए भेज दिया। इस संबंध में पूछने पर थानाध्यक्ष ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा हो सकता है।