Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरमिशन शक्ति के तहत निकाली गई जन जागरूकता रैली

मिशन शक्ति के तहत निकाली गई जन जागरूकता रैली

जौनपुर धारा, खेतासराय। मिशन शक्ति के जागरूकता के लिए विभिन्न माध्यमों से जन-जन को जागरूक करने की कड़ी में शनिवार की सुबह कम्पोजिट विद्यालय मनेछा द्वारा जागरूकता रैली निकाला गया। जो विद्यालय के आस-पास के गांवों में भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया। रैली शनिवार की सुबह विद्यालय से निकलकर गांव की पगडंडियों से होते हुए जन-जन को जागरूक किया रैली के दौरान कतारबद्ध होकर चल रहे विद्यार्थियों ने मिशन शक्ति से सम्बंधित नारे लगा रहे थे। रैली गांव में भ्रमण करते हुए पुन: विद्यालय पर आकर समाप्त हो गई।इसके अलावा विद्यालय परिवार द्वारा गांव के लोगों को महिला सशक्तिकरण नारी सम्मान नारी सुरक्षा के बारे में जानकारियां दी गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य राम सुआरथ, अध्यापक आनंद सिंह, अजय कुमार यादव, हेमेंद्र प्रताप सिंह, क्षितिज श्रीवास्तव, भास्कर यादव, रीता यादव, दिव्या मौर्य, लोकेश मौर्य, श्वेता जायसवाल तथा विद्यालय के बच्चे मौजूद रहे।