― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरमिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं को किया जागरूक

मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं को किया जागरूक

जौनपुर धारा, शाहगंज। उत्तर प्रदेश सरकार की महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं महिला सम्मान योजना के अंतर्गत कोतवाली शाहगंज की महिला टीम द्वारा बालिका इण्टर कॉलेज की बालिकाओं को जागरूक किया गया, तथा सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 1090,1098, 1076,1930,181,112,108 के उपयोग के बारे में बताया गया और साइबर अपराध से बचने हेतु जानकारी दी गई तथा समस्त बालिकाओं को गुड टच, बेड टच की जानकारी देने के साथ ही यह बताया गया कि कहीं भी घटना होने पर या छेड़खानी की शिकार होने पर हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं। शाहगंज कोतवाली की मिशन शक्ति दीदी अभियान के तहत महिला सुरक्षा दल थाना शाहगंज द्वारा इन बच्चियों को जागरूक किया गया। इसमें महिला आरक्षी मीना सोनकर, वंदना और सुमन देवी उपस्थित रहीं।

Share Now...