जौनपुर धारा, सुइथाकला। मंगलवार को क्षेत्र के राजकीय बीज भण्डार रामनगर पर मिलेट्स योजना के तहत किसानों में मोटे अनाज के रूप में रागी और मूंग के बीजों का वितरण किया गया। वितरण कार्य का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चन्द्र तिवारी के हाथों कराया गया। अपने सम्बोधन के दौरान डॉ. तिवारी ने सरकार के मिलेट्स योजना की सराहना करते हुए किसानों को मोटे अनाज से होने वाले फायदों को गिनाया। भण्डार प्रभारी ऋषिकेश गौतम और किसान सहायक श्रीप्रकाश उपाध्याय ने किसानों के बीच में मोटे अनाज के रूप में 19 पैकेट रागी और 80 पैकेट मूंग के बीजों के मिनीकिट का वितरण किया गया। इस दौरान रवीर विक्रम सिंह, सौरभ सिंह, सुधाकर सिंह, आलोक पाण्डेय, अशोक अग्रहरि समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
मिलेट्स योजना के अन्तर्गत हुआ बीजों का वितरण

Previous article
Next article

