Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमिलान फाउण्डेशन ने आयोजित किया गर्ल आईकॉन प्रोग्राम

मिलान फाउण्डेशन ने आयोजित किया गर्ल आईकॉन प्रोग्राम

जौनपुर धारा, जौनपुर। प्रोग्राम  मिलान  फाउण्डेशन एवं सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा बीआरपी इंटर कॉलेज जौनपुर में आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ.सुबाष चंद्र सिंह प्रकाश चंद्र यादव, ऋषि श्रीवास्तव द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कोऑर्डिनेटर सुरभि श्रीवास्तव ने कहा कि मिलान फाउण्डेशन द्वारा गर्ल आईकॉन प्रोग्राम में वंचित समुदाय की 14 से 18 वर्ष की ऐसी किशोरियों का चयन किया जाता है। जिसमें नेतृत्व की क्षमता है और वह न केवल अपनी शिक्षा को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं बल्कि सामाजिक बदलाव में भी रुचि रखती हैं। चयनित गर्ल आइकन को उनके नेतृत्व क्षमता को मुखर बनाने के लिए संस्था द्वारा जीवन कौशल आधारित ट्रेनिंग प्रदान की जाती है तथा किशोरियों से विभिन्न गतिविधियां भी करवाई जाती है। जैसे सामाजिक जागरूकता के कार्यक्रम एवं पीयर समूह की बैठक इत्यादि, कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद गर्ल आईकॉन को प्रदर्शन के आधार पर रू.10,000 तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के जनपदों की 14 से 18वर्ष की आय की ऐसी किशोरियों जिनकी पारिवारिक आय अधिकतम 1लाख वार्षिक या उससे काम हो आवेदन कर सकती हैं या आवेदन ऑनलाइन होगा जिसका लिंक संस्था की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत 1200गर्ल आइकन को उत्तर प्रदेश के 10 जिला लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, वाराणसी, जौनपुर, चंदौली, आजमगढ़ एवं सोनभद्र से चयन द्वारा चयन प्रक्रिया द्वारा चयनित किया जाएगा। उजमा अली ने कहा कि गर्ल आईकॉन प्रोग्राम क्या आप अपनी समुदाय में एक चेंज मेकर बनने का सपना देखते हैं। क्या आप अपने जैसी किशोरी लड़कियों के लिए एक प्रेरणा बनने के लिए तैयार हैं? गर्ल आइकन प्रोग्राम में शामिल हो जहां आपको हम सिखायेंगे लीडरशिप ट्रेनिंग, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य, डिजिटल साक्षरता, करियर काउंसलिंग। गर्ल आइकन प्रोग्राम हर उस किशोरी जो 14 से 18 के लिए एक मौका है, जो अपने और अपने समुदाय में एक बदलाव की उम्मीद रखती हैं। यह प्रोग्राम आपकी मदद करता है। पात्रता स्कूल गोइंग या स्कूल ड्रॉप आउट वार्षिक पारिवारिक आय 1 लाख से अधिक नहीं होना चाहिए और आयु 14 से 18 वर्ष के होना चाहिए। आवेदन एवं चयन प्रक्रिया ऑनलाइन आवेदन ऑनलाइन एसेसमेंट टेलिफोनिक इंटरेक्शन वर्चुअल सिलेक्शन सेंटर डिस्टिक लेवल इवेंट द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष चाइल्ड वेलफेयर कमेटी संजय उपाध्याय ने कहा कि कमजोर तबके की बालिकाओं को अधिक से अधिक चयन करने का लक्ष्य है। कार्यक्रम मे प्रधानाचार्य डॉ.सुबाष चंद्र सिंह, प्रकाश चंद यादव, ऋषि श्रीवास्तव द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। संस्था की तरफ से संजय उपाध्याय द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।