Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरमिर्जापुर की टीम को मड़ियाहूं ने 50 रनों से हराया

मिर्जापुर की टीम को मड़ियाहूं ने 50 रनों से हराया

जौनपुर धारा, मड़ियाहूं। स्व. मंगला प्रसाद यादव स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता पाली सुभाष स्थित मैदान में में आयोजित हुई जिसके फाइनल मैच में मड़ियाहूं व मिजार्पुर की टीम से मुकाबला हुआ। मड़ियाहूं की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी किया। निर्धारित 25 ओवर में 193 रन बनाकर जीत के लिए 194 का लक्ष्य निर्धारित करके मिजार्पुर टीम को दिया। मिजार्पुर टीम भी पूरे दमखम के साथ मैदान में खेलने उतरी किंतु मात्र 15 ओवर में 143 रन ही बना सकी। मड़ियाहूं की टीम विजेता रही। मड़ियाहूं टीम के कप्तान संदीप यादव ने शील्ड जीत लिया। क्रिकेट प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच दिव्य प्रकाश व मैन ऑफ द सीरीज अभय सिंह रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिव कुमार यादव और विजय कुमार तिवारी ने विजेता टीम को पुरस्कार वितरण किया। कार्यक्रम के आयोजकगण में  जाकिर अली, अजीत पाल, डॉक्टर आलम सहित आए हुए खिलाड़ियों और अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।