Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमासूम के प्राइवेट पार्ट पर चलाया ब्लेट, हालत गंभीर

मासूम के प्राइवेट पार्ट पर चलाया ब्लेट, हालत गंभीर

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र में डेढ साल के मासूम बच्चे से बर्बरता की घटना सामने आई है। घर के बरामदे में दोपहर में सो रहे मासूम का किसी ने ब्लेड से प्राइवेट पार्ट काट दिया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर जब परिजन पास गए तो लहूलुहान हालत में देखकर वह सभी लोग दंग रह गए। गंभीर हालत में मासूम को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. परिजनों की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। बदलापुर थाना क्षेत्र के बदलापुर खुर्द गांव में डेढ साल का मासूम श्रेयांश रविवार की दोपहर बरामदे में सो रहा था। उसकी तीनों छोटी बहनें खेल रही थी। मां घर के अंदर काम कर रही थी। इसी बीच किसी ने बच्चे के प्राइवेट पार्ट को ब्लेड से काट दिया। बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर जब परिजन उसके पास पहुंचे तो सभी लोग उसे देखकर हैरान रह गए। परिजन ने देखा कि बच्चे का प्राइवेट पार्ट कटा हुआ है और उसमें से खून निकल रहा था। परिजन घटना की सूचना पुलिस को देते हुए बच्चे को बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बच्चे के दादा लाल बहादुर निषाद का आरोप कि होली के दिन पडोस की एक महिला से उनके घर का विवाद हुआ था। उसके बाद अचानक उनके नाती के साथ ऐसी घटना हुई। घटना के समय बच्चा जींस की पैंट पहनकर सो रहा था। मासूम की हालत देखकर पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल है लाल बहादुर का आरोप है कि जिस महिला से उनका विवाद हुआ था उसी पर उन्हें शक है। मासूम का प्राइवेट पार्ट बुरी तरह से काटे जाने के बाद वाराणसी के एक न्यूरोसर्जन को बुलाकर बच्चे का ऑपरेशन कराया गया। बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। बच्चे के साथ ऐसी बर्बरता किसने और क्यों की इसका पता लगाने में पुलिस जुटी है। क्या परिजन जिस महिला पर शक कर रहे हैं, उसी ने मासूम के साथ ऐसा अमानवीय कृत्य किया है या किसी और ने अपनी दुश्मनी निकालने के लिए मासूम बच्चे को अपना निशाना बनाया। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह के बदलापुर खुर्द गांव में डेढ साल के मासूम बच्चे के प्राइवेट पार्ट को चोट पहुंचाई गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। बच्चे का इलाज कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।