Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमासिक गैर तरही काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन

मासिक गैर तरही काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। बज्म ए कारवान ए अदब के तत्वावधान में रविवार की शाम में एक गैर तरही काव्य गोष्ठी का आयोजन नगर के मोहल्ला शेख मुहामिद में स्थित अनवार मंजिल में किया गया जिसकी अध्यक्षता शायर जिया जौनपुरी एवं संचालन की जिम्मेदारी शहजाद जौनपुरी ने अंजाम दिया। प्रोग्राम की शुरूआत शायर उलझन जौनपुरी ने अपना कलाम पेश करके किया। उसके बाद समस्त शायरों एवं कवियों ने अपनी अपनी रचनाओं को श्रोताओं के समक्ष प्रस्तुत किया जिससे श्रोता मंत्रमुग्ध हो गये और पूरा हाल वाह वाह के स्वर से गूँज उठा। इस अवसर पर अध्यक्षता कर रहे कारी जिया जौनपुरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि जौनपुर ने शेर व शायरी के मैदान में बहुत नाम कमाया है आज भी कुछ ऐसे लोग जीवित हैं जिनकी मेहनत से जौनपर की सदियों पुरानी विरासत जिंदा है। नादिम जौनपुरी, मोनिस जौनपुरी, कारी जिया जौनपुरी, प्रेम जौनपुरी, शहजाद जौनपुरी, अमृत प्रकाश जौनपुरी, धड़कन जौनपुरी, अंसार जौनपुरी, आशिक जौनपुरी, नातिक गाजीपुरी ने भी अपनी अपनी रचनायें प्रस्तुत किया। अंत में बज्म ए कारवान ए अदब के कन्वीनर कमल जौनपुरी ने सभी का शुक्रिया अदा किया। इस अवसर पर सगीर अहमद, साजिद अनवार, माजिद अनवार, हामिद अनवार, जमाल अहमद, अबुल खैर आदि उपस्थित रहे।

Share Now...