जौनपुर धारा, जौनपुर। मार्च के अंतिम दिनों में मई-जून जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है, जबकि अप्रैल अभी आनी बाकी है। लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच रविवार को भी दोपहर में मौसम गर्म रहा, बाजार में लोग गर्मी से बेहाल नजर आए। भी मौसम और भी गर्म होगा। हांलाकि इधर दो दिनों से दिन की अपेक्षा सुबह मौसम थोड़ा ठण्ड रहा लेकिन दोपहर की गर्मी का अंदाज वही है। सुबह व शाम को मौसम भले ही हल्का ठंड हो रहा हो, लेकिन, रविवार को दिन चढ़ने के साथ ही सूरज के तेवर तेज होने से गर्मी का अहसास हुआ। कड़ी धूप में लोग चेहरे से पसीना साफ करते दिखे। जिले में दिन-प्रतिदिन गर्मी का सितम बढ़ना शुरू हो गया है, सुबह-शाम सामान्य मौसम के साथ ही दोपहर में तेज धूप पड़ रही है। दिन में गर्म हवा के चलते अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वैसे तो मार्च की शुरूआत में ही गर्मी का अहसास होने लगा था, लेकिन अंतिम दिनों में अचानक से बढ़े तापमान ने मई-जून की गर्मी का अहसास कराना शुरू कर दिया है। वाहन चालक लू से बचने के लिए गमछे का इस्तेमाल करने लगे हैं। घरों से बाहर निकलने वाले लोग सड़कों पर व्याकुल नजर आए। धूप से बचने के लिए महिलाएं व युवतियां चेहरे को दुपट्टे से ढककर सफर करती नजर आईं। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है इस बार उम्मीद से कहीं ज्यादा गर्मी पड़ने वाली है। अक्सर आमतौर पर अप्रैल से जून के महीनों में लगातार 5 से 6 दिन लू चलती है, लेकिन इस बार 10 से 12 दिन लू का असर जारी रहेगा।
― Advertisement ―
पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मार्च में मई का अहसास करा रही गर्मी, अधिकतम पारा 38 के पार

Previous article

