Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमारपीट में चाचा ने भतीजे के पेट में घोंपा चाकू

मारपीट में चाचा ने भतीजे के पेट में घोंपा चाकू

  • तीसरे दिन वाराणसी ले जाते वक्त महेश ने रास्ते में तोड़ा दम
  • जफराबाद क्षेत्र के हौज गांव चौहान बस्ती में हुई घटना
  • चौकी इंचार्ज के निलंबन की मांग को लेकर परिजनों ने शव को रोका

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के हौज गांव में मंगलवार को देर शाम कहासुनी के बाद चाचा और भतीजे में मारपीट हो गई। इस दौरान महेश चौहान के चाचा श्याम सिंह चौहान ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया जिससे वह लहूलुहान हो गया। घायलावस्था में महेश को उपचार के लिए परिजन सदर हॉस्पिटल ले गए।

परिजनों ने आरोप लगाया कि चाकू लगने के बाद घटना की जानकारी थाने पर मौजूद चौकी इंचार्ज आशीष पांडे को दी गई लेकिन उन्होंने गाली गलौच देते हुए उन्हें थाने से भगा दिया और सूचना तक दर्ज नहीं की। पुलिस केस न होने की वजह से उपचार में कमी देखते हुए परिजन उसे एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ले गए जहां गुरुवार को गंभीर स्थिति देख चिकित्सक ने महेश को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया जहां ले जाते वक्त रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। शव ले आने के बाद दोपहर में एक बजे परिजन तथा ग्रामीण आक्रोशित हो गए। चौकी इंचार्ज पर आरोप लगाते हुए शव ले जाने से रोक दिया। थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने सूझबूझ के साथ परिजनों से बात की। महेश की पत्नी बबीता तथा घायल मां विद्या देवी ने बताया कि मेरे पति मंगलवार को रात थाने में जाकर मारने वालों के सभी लोगों का नाम तक बताया। चौकी इंचार्ज आशीष पांडे ने कोई सुनवाई नहीं की और गाली देकर उन्हें भगा दिया। चाकू मारने वाले श्याम सिंह को इलाज के नाम पर अस्पताल भेज दिया जहां से वह फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने मां विद्या देवी से तहरीर लेकर मुकदमा लिखने तथा चौकी इंचार्ज को निलंबित करने के लिए उच्चाधिकारियों को सूचना देने के आश्वासन पर परिजन तथा गांव वाले शांत हुए।

  • एक माह पूर्व महेश की हुई थी शादी

पति को चाकू लगने की सूचना मिलने पर मुंबई से उनकी पत्नी बबिता देवी अपने ससुराल हौज गांव में पहुंची। रोते हुए बबीता ने बताया कि बीते 2 मई को हमारी शादी मुंबई में हुई थी। हमारा सुहाग उजड़ गया कहकर रोने लगी। अपने दो भाइयों में महेश छोटा था। महेश मुंबई में रोलगोल की फैक्ट्री चलाने का कार्य करता था। माता विद्या देवी तथा पत्नी का रोते-रोते बुरा हाल हो गया है।

Share Now...