― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमारपीट में चले लाठी डंडे, सात घायल

मारपीट में चले लाठी डंडे, सात घायल

जौनपुर धारा, सुइथाकला। शुक्रवार को थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों में हुई मारपीट के दौरान चले लाठी डंडे से सात लोग घायल हो उठे। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों का सीएचसी पर उपचार करवाते हुए अन्य कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जाता है कि शुक्रवार को चौकी क्षेत्र के जंगीपुर गांव के विन्द बस्ती में उपजे विवाद के दौरान हुई मारपीट में सुनीता 45 पत्नी दीपक, चांदनी 19 पुत्री दीपक और पन्द्रह वर्षीय चन्दन पुत्र दीपक घायल हो गया। वहीं राजधरपुर गांव में मारपीट के दौरान पचास वर्षीय निक्कू पुत्र राम यादव व उसकी अट्ठारह वर्षीया बेटी सुंदरावती और सत्तरह वर्षीय बेटा गिरिजेश घायल हो उठा। रूधौली गांव निवासी 46 वर्षीय विनोद तिवारी पुत्र श्री राम तिवारी घायल हो उठे। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों का सीएचसी पर उपचार करवाते हुए अन्य कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Share Now...