Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमारपीट में एक घायल

मारपीट में एक घायल

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत भादी गांव में जमीनी विवाद के चलते पट्टीदारों ने एक युवक को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर मौजूद परिजनों ने उक्त घायल युवक को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। क्षेत्र के अयोध्या मार्ग स्थित भादी गांव निवासी 32 वर्षीय विनय कुमार पुत्र स्व. पन्नालाल को जमीनी विवाद के चलते पट्टीदारों ने लाठी डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर मौजूद परिजनों ने उक्त घायल को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त युवक की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहीं पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोषियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।