Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरमारपीट के बाद युवक की मौत, दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज

मारपीट के बाद युवक की मौत, दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज

जौनपुर। जिले के बदलापुर तहसील क्षेत्र के कुशहां गांव में एक युवक की कथित मारपीट के बाद मौत हो जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों ने पैसे के लेन-देन के विवाद में दो लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के घनश्यामपुर कुशहां निवासी राजीव जैसवार रामनगर बाजार में एक व्यापारी के यहां ड्राइवर के रूप में कार्य करते थे। परिजनों का कहना है कि आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने अपने मालिक से कुछ रुपए उधार लिए थे, जिसे लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। परिजनों के मुताबिक बीते 21फरवरी को राजीव अपने साले के साथ रामनगर बाजार पहुंचे थे। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद दो लोगों ने उनसे पैसे की मांग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर राजीव को लात-घूंसों से बुरी तरह पीट दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों को भी आरोपियों ने धमकी दी। मारपीट में गंभीर रूप से घायल राजीव को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कई दिनों तक इलाज चला। शनिवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जैसे ही शव उनके घर घनश्यामपुर कुशहां पहुंचा, परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही खुटहन थानाध्यक्ष राम आश्रय राय मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ग्रामीण अतिश कुमार सिंह, बदलापुर एसडीएम योगिता सिंह, सीओ सुनील कुमार और बदलापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला भी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाकर जांच का आश्वासन दिया। एसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की लिखित तहरीर के आधार पर कुशहां निवासी गुड्डू मिश्रा और रमनीपुर कृष्णापुर थाना खुटहन निवासी सुनील दूबे के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।