Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरमायके में पत्नी से विवाद कर पति ने मारा चाकू

मायके में पत्नी से विवाद कर पति ने मारा चाकू

जौनपुर धारा, जौनपुर। थानागद्दी चौकी क्षेत्र अंतर्गत उदयचंदपुर गांव में कमरुद्दीनपुर से आए युवक ने अपनी पत्नी से विवाद कर चाकू से वार कर घायल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार कमरुद्दीनपुर के जमाल अंसारी की शादी उदयचंदपुर की आयत से तीन साल पहले हुई थी। पत्नी कुछ दिन पहले मायके आई थी। पत्नी को घर ले जाने के लिए जमाल आया था कि सुबह पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। विवाद इतना बढ़ गया कि जमाल ने चाकू से आयत पर वार कर लहूलुहान कर दिया। आनन-फानन में परिजन सीएचसी केराकत लेकर पहुंचे। सूचना पर पहुँची पुलिस ने आरोपी जमाल को हिरासत में ले लिया।