- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
शाहगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। मरीजों की जांच करके उन्हें जागरुक करते हुए दवा दी गई। लोगों को स्वास्थ्य सुधार एवं बचाव के संबंध में सलाह दी गई। अधीक्षक डॉ.रफीक फारूकी ने बताया कि इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 350मरीजों का इलाज किया गया। इसमें करीब 50मानसिक रोग से सम्बंधित मरीजों को चिन्हित करते हुए उपचार किया गया। इस अवसर पर 5दिव्यांगों का प्रमाण पत्र ऑनलाइन कराकर दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए अग्रसारित किया गया। उन्होंने आम जनमानस को जागरुक करते हुए कहा कि मानसिक रोग लाइलाज नहीं है। इसका इलाज पूरी तरह से संभव है। समय से यदि इसका इलाज कराया जाए तो यह ठीक हो सकता है। इसके लिए लोगों को झाड़ -फूंक के चक्कर में पड़कर समय नष्ट न करें। उन्होंने बताया कि महीने के प्रथम बृहस्पतिवार को यह चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाता है। लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेना चाहिए। शिविर में जनपद स्तरीय चिकित्सकों में मनोचिकित्सक डॉ.दिलीप कुमार चौरसिया एवं मनो परीक्षण अधिकारी राम प्रकाश पाल, समाजसेवी विकास कुमार सिंह, डॉ.राहुल वर्मा, डॉ.राकेश कुमार, डॉ.हरिओम मोर्य, डॉ.संजीव यादव, डॉ.आरबी यादव, डॉ.आशीष कुमार यादव, डॉ.अभिषेक रावत, डॉ.जमालुद्दीन, डॉ.आकांक्षा सिंह, डॉ.नीतू शुक्ला, फार्मासिस्ट गिरीश यादव, कनिष्ठ लिपिक अमित कुमार बाजपेई आदि लोगों ने सहयोग किया।


