- मामला पहुंचा कोतवाली, जांच पड़ताल जारी
शाहगंज। नगर के नज़ीराबाद स्थित वी-मार्ट के पास चर्चित से हाय चाय अब बंद होने के कगार पर खड़ा है। जानकारी के अनुसार उक्त होटल में पांच पार्टनर हैं क्रमश: अशहर यूसुफ जई, मोहम्मद ज़ैद, मोहम्मद असद, मोहम्मद फिरोज व मो.आरिफ हैं। कई वर्षों तक सब कुछ ठीक ठाक चला, मगर इधर कुछ दिनों से पांचों पार्टनरों में काफी मन मुटाव चल रहा है। एक पार्टनर आलमगीर ने कोतवाली पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया की जब सभी पार्टनर हैं लाभ में सभी बराबर के हकदार हैं तो नुकसान भी बराबर के हकदार हैं। हुआ यूं की उक्त होटल में बिजली कनेक्शन असद नाम से हैं। जिसपर बिजली चोरी के आरोप में विद्युत विभाग ने तीस हजार का जुर्माना लगाया था। फिर उसके बाद भी बिजली चोरी के आरोप में विद्युत विभाग ने मुकदमा दर्ज करते हुए दो लाख साठ हजार का फिर जुर्माना लगाया। आलमगीर ने कोतवाली में दिए गए प्रार्थना पत्र में यह भी कहा की लेबर, किराया और मेंटेनेंस चार्ज में लाखों खर्च हुए हैं जो सभी पार्टनरों को मिलकर वहन करना चाहिए।आलमगीर ने प्रार्थना में आरोप लगाया की एक पार्टनर आरिफ जबरन दुकान में ताला लगाने की धमकी देते हुए गाली गलौज करता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।तो वहीं दूसरी तरफ लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। वही इस सम्बंध में पूछे जाने पर कस्बा इंचार्ज और उक्त मामले की विवेचना कर रहे एसआई विनोद कुमार ने बताया की पांच पार्टनर मिलकर होटल चला रहे थे। आपस मे मनमुटाव के कारण कुछ अनबन हुई है।सभी पक्षों को कोतवाली बुलाया गया है।

