Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरमानव ज्ञान को दिशा प्रदान करता है शोध : गौरव राव

मानव ज्ञान को दिशा प्रदान करता है शोध : गौरव राव

प्री पीएचडी कोर्स वर्क पर विस्तार से हुई चर्चा

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संकाय भवन में प्री पीएचडी कोर्स वर्क कक्षा में रिसर्च मेथाडोलॉजी पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के एजुकेशन विभाग के आचार्य डॉ.गौरव राव ने रिसर्च मेथोडोलॉजी के उद्देश्य और महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शोध मानव ज्ञान को दिशा प्रदान करता है तथा ज्ञान भण्डार को विकसित एवं परिमार्जित करता है। इस अवसर पर विज्ञान संकाय में प्री-पीएचडी कोर्स वर्क अध्ययन केंद्र जिसमें बॉयोटेक्नोलॉजी, नैनो साइंस, प्राणि विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान विषय के शोधार्थी पंजीकृत हैं और अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय पर भूगोल, राजनीति विज्ञान एवं गणित विषय के पंजीकृत शोधार्थी उपलब्ध रहे है। शोधार्थियों के कई प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासा की पूर्ति की गई।