Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमानवता का रास्ता दिखाता है जेसीआई : कार्तिकेयन

मानवता का रास्ता दिखाता है जेसीआई : कार्तिकेयन

जौनपुर धारा, जौनपुर। जेसीआई संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष की आधिकारिक यात्रा में राष्ट्रीय अध्यक्ष एमके कार्तिकेयन ने अपने उद्बोधन में जेसीआई संस्था के कार्यों को बताते हुए कहाकि जेसीआई चेतना के द्वारा किए गए कार्य प्रशंसनीय है। जेसीआई संस्था मानवता की सेवा के लिए रास्ता दिखाने का कार्य करती है। दिव्यांग स्कूल के बच्चों को यूनिफॉर्म ड्रेस का वितरण करते समय जेसीआई चेतना संस्था अध्यक्ष सोनी जायसवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष अभिनव चौरसिया, मंडल उपाध्यक्ष विशाल धोना, पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, गौरव मेहरोत्रा, गौरव सेठ, विशाल गुप्ता, अभिलाषा श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष शशांक सिंह (रानू), पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार एवं संजय गुप्ता के साथ सभी सदस्यों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष के शुभ हाथों से 54 बच्चों का यूनिफॉर्म ड्रेस वितरण के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक हटाना है। जौनपुर को स्वच्छ बनाना है इस स्लोगन के लिखे हुए कपड़े का बैग अतिथियों के हाथों से शुभारंभ कराया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंजू जायसवाल, अनीता सेठ, रिंकी जायसवाल, निशा सिंघानिया का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में दिलीप सिंह, निर्भय जायसवाल, संगीता जायसवाल, शुभम सिंह, मोहम्मद सरफराज, धीरज मिश्रा, अर्चना सिंह उपस्थित रही। कार्यक्रम की समाप्ति पर संस्था अध्यक्ष सोनी जायसवाल ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया।