Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमाध्यमिक शिक्षक संघ की नवनिर्वाचित कार्यसमिति का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

माध्यमिक शिक्षक संघ की नवनिर्वाचित कार्यसमिति का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जौनपुर की नवनिर्वाचित कार्यसमिति का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आदर्श इंटर कालेज शंभूगंज में प्रांतीय अध्यक्ष चेतनारायण सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुधाकर सिंह तथा संचालन प्रमोद सिंह ने किया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष हेतु सुधाकर तथा जिलामंत्री प्रमोद कुमार सिंह के साथ कोषाध्यक्ष दिनेश चक्रवर्ती ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। उपाध्यक्ष पद के लिए जयप्रकाश सिंह, रामप्रकाश सिंह, डा. प्रविंद सिंह, राजेश यादव, रणंजय सिंह, केशनाथ तिवारी, सन्तोष रघुवंशी, प्रवीण पांडे, संतोष सिंह तथा संयुक्त मंत्री के लिए संजय सिंह, बंशराज यादव, संतोष कुमार सिंह, अखिलेश चंद्र, अखिलेश सिंह, सुधीर राय, जयशंकर सिंह, दीपक कुमार सिंह, आलोक कुमार सिंह, इंदू वर्मा मनोनित किए गए हैं। विख्यात पांडे संगठन मंत्री, प्रशान्त पांडे मीडिया प्रभारी, आलोक श्रीवास्तव सोशल मीडिया प्रभारी तथा ब्रह्मदेव यादव को आय व्यय निरीक्षक बनाया गया है। कार्यकारणी सदस्य के लिए अजय कुमार सिंह, चंद्र प्रकाश दुबे, रामप्रताप विश्वकर्मा, राजेंद्र मौर्य, संदीप सिंह, सुनीता राय, शशिधर सिंह, कृष्णमोहन यादव, आशीष मिश्रा, शिव प्रसाद यादव, संजय सिंह, अनूप सिंह, नवीन सिंह, संदेश कुमार सिंह, संजय चौबे, जियालाल बिंद प्रदीप कुमार सिंह, इंद्रजीत सिंह, रविकांत, लाल बहादुर, आलोक दुबे, दयाशंकर यादव, कौशल बाबू, अनुक्रोश सिंह, राजनरायण सरोज, रितेश कुमार चौबे, स्वतन्त्र सिंह, वीरेन्द्र भारती, गुंजन श्रीवास्तव, जयहिंद यादव मनोनीत किए गए। इन सभी को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह, प्रांतीय मंत्री अजय प्रकाश सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

Share Now...