मुंगराबादशाहपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अंजही मोहल्ला स्थित शिव पार्वती मंदिर में माता गौरा की हल्दी रस्म मांगलिक गीतों के साथ हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुई। महिलाओं ने ढोलक की थाप और हर-हर महादेव की जय घोष के बीच माता गौरा को हल्दी लगाई और इस पवित्र समारोह को मनाया। रविवार को महिलाएं सोलह सिंगार करके पीतांबर वस्त्र धारण कर मंदिर पहुंची। माता पार्वती को भी सोलह सिंगार के रूप में सजाया गया था। महिलाओं ने मांगलिक गीत गाते हुए माता गौरा को चूड़ा पहनाया और शगुन पहुंचाने की रस्म निभाई। मंदिर में रुद्राभिषेक का कार्यक्रम भी हुआ। जिसमें महिलाओं ने रुद्राभिषेक भी किया। इसके बाद मंदिर में भस्म आरती की गई जिसमें भगवान शिव की आराधना की गई। शाम को मंदिर में स्थापित माता गौरा और भोले शंकर की मूर्तियों का विवाह हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। विद्वान पंडित अभिषेक शुक्ला ने भगवान शिव शंकर और माता पार्वती का विवाह संपन्न कराया। पंडित अभिषेक शुक्ला ने बताया कि भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह सृष्टि के कल्याण के लिए हुआ है, यह विवाह हमें प्रेम, समर्पण और विश्वास का संदेश देता है। सीता गुप्ता, पूजा गुप्ता, मंजू देवी, चंदा देवी, वंदना गुप्ता, प्रीति गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, शीला गुप्ता, सीमा गुप्ता, संगीता गुप्ता, स्मृति गुप्ता और चंद्रा गुप्ता ने हरि ओम, हरि ओम, शिव जी का लगन आया है। पार्वती जी का ब्याह आया है… आदि महिलाओं ने मांगलिक गीत गाते हुए इस पवित्र समारोह को मनाया। रीति-रिवाज के अनुसार, माता पार्वती को सजाया गया, भोले शंकर को वरमाला पहनाई गई, और फिर दोनों की शादी के सात फेरे हुए। इस अवसर पर आयोजक आलोक कुमार गुप्ता व आशीष कुमार रानू, शंकर लाल केसरी, राजू गुप्ता व सोनू गुप्ता भी शामिल रहे।
― Advertisement ―
तमंचा व कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
खुटहन। शेखपुर सुतौली गांव के विरवन बाबा स्थान के पास से पुलिस ने सोमवार को संदिग्धों की चेकिंग के दौरान एक युवक को हिरासत...
मांगलिक गीतों के बीच माता गौरा की हल्दी व शिव-पार्वती का हुआ विवाह

Previous article


