Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरमहासमिति ने लिया भारत मिलाप और मूर्ति विसर्जन के बहिष्कार का निर्णय

महासमिति ने लिया भारत मिलाप और मूर्ति विसर्जन के बहिष्कार का निर्णय

जौनपुर धारा, मछलीशहर। रविवार की रात थानाध्यक्ष और महासमिति के अध्यक्ष के बीच हुई नोक झोंक को सुलझाने के लिए हुई प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में कोई निर्णय नहीं हो सका है। महासमिति के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कोतवाली के प्रभारी के स्थानांतरण की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राजेशकुमार चौरसिया को सौंपा है। ट्रान्सफर के बाद ही त्योहार मनाने और मूर्ति विसर्जन की बात ज्ञापन में कही है। रविवार रात को नगर पंचायत कर्मचारियों द्वाराचुंगी चौराहा के पास पूर्व में लगे बैनर के ऊपर महासमिति का बैनर लगाने के दौरान विवाद हो गया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बैनर लगाने से मना कर दिया। घटना के दौरान महासमिति के अध्यक्ष ने थानाध्यक्ष पर अमर्यादित व्यवहार करने का आरोप लगाया। जिसके विरोध में पूजा पंडालों के पट बंद हो गए साथ ही आज मूर्ति विसर्जन और भरत मिलाप मेले के बहिष्कार करने की घोषणा की गई। इसी विवाद को सुलझाने के लिए सोमवार को नगर स्थित सिंचाई विभाग के डाक बंगले में महासमिति और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में आए पूजा समिति के पदाधिकारियों और महासमिति के मुख्य संरक्षक दिनेशचंद्र सिन्हा, महामंत्री पवन गुप्ता, उपाध्यक्ष आशीष चौबे, व्यापार मंडल अध्यक्ष जीवनलाल अग्रहरि, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल, संतोष जायसवाल, राजकुमार पटवा, हरिओम गुप्ता आदि ने भाग लिया। महासमिति के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कोतवाली प्रभारी के स्थानांतरण के बाद ही भरत मिलाप मेले को आयोजित करने और मूर्ति विसर्जन करने की बात अधिकारियों से कही। इस तरह से इस ऐतिहासिक पर्व की व्यवस्था को लेकर अधिकारियों द्वारा क्या निर्णय लिया जाता है। यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।