Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरमहापुरूषों के जीवनी को पढ़कर करें आत्मसात : महेश सेठ

महापुरूषों के जीवनी को पढ़कर करें आत्मसात : महेश सेठ

जौनपुर धारा,जौनपुर। बुधवार को छत्रपति शिवाजी के जयंती के पर राष्ट्रवीर सेना ने नगर के हनुमान घाट पर कार्यक्रम का आयोजन किया। उक्त अवसर पर सर्वप्रथम हिन्दवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज व भारत माता के चित्र पर सेनाध्यक्ष महेश कुमार व डॉ.मदन मोहन वर्मा ने माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। मराठी समाज के प्रदेश महामंत्री धीरज पाटिल ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी जात-पात बोली-भाषा के चक्कर में बहुत बट चुके, अब एक होने की जरूरत है। उक्त अवसर पर उपाध्यक्ष रोहित साहू, नीरज सेठ, हिमाचल सेठ, ओमप्रकाश गुप्ता, सियाराम, डॉ.सूरज जायसवाल, अभिषेक मोदनवाल, सचिन तोड़वकर, मंगल सेठ, चन्दन सोनी, संतोष सावंत आदि लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित िकया। अध्यक्ष ने सभी से आग्रह किया कि अपने किमती समय से कुछ क्षण निकाल कर अपने महापुरुषों के जीवनी को पढ़ें और आत्मसात करें।