जौनपुर धारा, सुइथाकला। रविवार की सुबह थाना क्षेत्र के डीहअसरफाबाद के पास मवेशियों से लदी डीसीएम व एक तस्कर को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया। मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए पुलिस सम्बन्धित धाराओं के तहत उक्त को जेल भेज दिया। बताया जाता है कि रविवार सुबह पांच बजे के आसपास उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह मय हमराही क्षेत्र भ्रमण पर थे। संदिग्ध हालात में आती डीसीएम यूपी 72टी1978 को पकड़ लिया जिसमें लगभग दस भैंस, पड़िया व एक गाय लदी थी। इधर मौके को भांपते हुए उस पर सवार पâरार हो चले पर एक तस्कर गिरफ्त में आ गया। गिरफ्त में आये हुए तस्कर का हाल पता खुशनूर पुत्र इस्लाम निवासी राजापुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ निकला। पूछताछ के बाद मामले में पुलिस चार के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को जेल भेज दिया, जबकि तीन अन्य की तलाश में लगी है। खबर लिखे जाने तक मवेशियों की सुपुर्दगी नहीं हो सकी। इस दौरान कान्स्टेबल विजय सिंह व श्रीकान्त गुप्ता मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली नई इलाज सुविधा
जौनपुर। सरायख्वाजा क्षेत्र के जंगीपुर खुर्द चौराहा स्थित मनिया मोड़ पर गुरुवार को आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का भव्य उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव...


