Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनमलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को शादी के लिए कहा 'हां'

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को शादी के लिए कहा ‘हां’

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी की खबरें लंबे समय से आ रही हैं, लेकिन अब लगता है फाइनली दोनों की शादी होने जा रही है। मलाइका अरोड़ा ने आज एक पोस्ट से इस बात की पुष्टि कर दी है। मलाइका अरोड़ा ने एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है जिसमें वो मुस्कुराते हुए बेहद प्यारी लग रही हैं। लेकिन ध्यान खींचा है कैप्शन ने जो मलाइका ने पोस्ट के साथ लिखा है। मलाइका के पोस्ट शेयर करते ही कॉमेंट्स की बाढ़ आ गई। सेलेब्स और फैंस मलाइका को बधाई दे रहे हैं। दोनों की शादी कब है ये तो अभी साफ नहीं है लेकिन खबरों के मुताबिक इसी साल दिसंबर में ये कपल सात फेरे ले सकते हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अपने रिश्ते को नहीं छिपाया है और अक्सर रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में जब दोनों के ब्रेकअप की खबरें आई थीं तो अर्जुन कपूर ने पोस्ट करके उसे अफवाह बताया था। फैंस के साथ हम भी अर्जुन और मलाइका की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Share Now...