- अव्यवस्थाओं को दुरूस्त करने की मांग, मिला आश्वासन
जौनपुर धारा, जौनपुर। मोहर्रम का आगाज होने वाला है इसके तहत मरकजी मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सैयद शहंशाह हुसैन रिजवी एडवोकेट के नेतृत्व में कमेटी के तमाम लोगों ने सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात की और अव्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग की। मेहदी रजा ऐडवोकेट, मोहम्मद साहिल, तहजीब उल हसन, डब्ल्यू मेहंदी आदि की मौजूदगी में कमेटी के लोगों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते हुए कहा कि 2 महीना 8 दिन तक बिजली की व्यवस्था में सुधार किया जाए। अमृत योजना के तहत जिन इलाकों में कार्य चल रहा है यदि वहां पर गड्ढा है तो उसे पाटा जाए। बड़े जुलूस में एंबुलेंस और महिला व सुरक्षाबलों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। शहर में कई जगहों पर जगह पर इमामबारगाह व अन्य जगह पर जुलूस निकलते हैं उन स्थानों पर स्ट्रीट लाइट खराब है उन्हें दुरुस्त किया जाए। सिटी मजिस्ट्रेट ने कमेटी के लोगों को आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों पर गौर किया जाएगा और तमाम व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर दिया जाएगा।



