जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार सूचना एवं जनसंपर्क विभाग लखनऊ द्वारा मिशन शक्ति, मेरी माटी मेरा देश तथा शारदीय नवरात्रि पर्व पर जनपद के विभिन्न मंदिरों में देवी गीत, जगराता कार्यक्रम आयोजित किए जाने का निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके तहत जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के निर्देश के क्रम में सूचना विभाग के पंजीकृत कलाकारों द्वारा जनपद में विभिन्न मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस क्रम में सूचना विभाग के पंजीकृत लोकगायक नरेंद्र बहादुर यादव एण्ड पार्टी द्वारा 18 अक्टूबर 2023 को ग्राम पंचायत मुबारकपुर ब्लॉक खुटहन में स्थित महाकाली मंदिर में देवी गीत ‘अरिये अरिये सोहला माई’ के नेबुला प्रस्तुत किया गया। गीत गायन के साथ ही उक्त पार्टी द्वारा उपस्थित लोगों एवं ग्राम प्रधान लाला साहेब यादव की उपस्थिति में सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार भी किया गया।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
मन्दिरों में जगराता कार्यक्रम का आयोजन


