जौनपुर धारा, खुटहन। बीडीओ वीरभानु सिंह ने गुरुवार को मनरेगा से कराए जा रहे 6 गांव के पक्के कामों का स्थलीय निरीक्षण किया। कई गांवों में कार्य की प्रगति धीमी और कहीं काम पूरा होने के बाद भी साइन बोर्ड न देख उन्होंने नाराजगी जाहिर की और जिम्मेदारों को इसके लिए सख्त निर्देश दिया। निरीक्षण को खुटहन क्षेत्र के ईश्वरपुर गांव पहुंचे बीडीओ ने निर्माणाधीन सीसी रोड के काम की प्रगति धीमी देख नाराजगी जाहिर की। वहीं बगल नदौली गांव में सीसी रोड देख संतुष्टि जाहिर की। शेखपुर सुतौली गांव में निर्माणाधीन पक्के नाले के काम की गुणवत्ता परखी। मजदूरों से बात कर बालू सीमेंट के रेशियो की जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने छतौरा, धमौर, मुजुक्कीपुर और ताजूपुर का भी निरीक्षण किया। इन गांवों में पक्के कामों को लेकर बीडीओ संतुष्ट दिखे। उन्होंने सभी प्रधान और सचिवों को निर्देशित किया कि सभी को काम गुणवत्तापूर्ण और तय समय सीमा के भीतर पूर्ण अवश्य कराएं।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
मनरेगा में धीमी कार्य प्रगति और साइन बोर्ड न देख बीडीओ नाराज
Previous article
Next article

