Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरमनबढो पर लगा साढ़े चार सौ मुर्गियों को मार डालने का आरोप

मनबढो पर लगा साढ़े चार सौ मुर्गियों को मार डालने का आरोप

जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के भदेवरा गांव निवासी एक मुर्गी फार्म संचालक ने अराजक तत्वों द्वारा मुर्गी फार्म का ताला तोड़कर साढे चार सौ मुर्गियों को डंडों से पीट कर मार डालने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची 112 नंबर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी रही। भदेवरा गांव निवासी दिव्यांग चंद्रेश राजभर गांव में ही अपने खुद के खेत में मुर्गी फार्म बनाकर मुर्गी पालन करता है। आरोप है कि पड़ोसी गांव परऊआ निवासी दो मनबढ़ प्रवृत्ति के युवक उसके यहां से मुर्गा लेने आए तो मैंने बताया कि अभी मुर्गा उपलब्ध नहीं है। इस पर गुस्साए दोनों युवकों ने मुर्गी फार्म का ताला तोड़कर डंडों से पीट-पीटकर मुर्गियों को मार डाला मारी गई। मारी गई मुर्गियों की संख्या 450 तथा वजन लगभग डेढ़ किलो प्रति मुर्गी था। 6 से 7 कुंतल मुर्गियों को मार डाला गया। जिसकी वजह से उसे लगभग डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ है। थाने पर तहरीर दिये जाने पर जान से मारने की धमकी भी जा रही है। इस मामले में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है जांच पड़ताल की जा रही है।