Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरमतदान व मतगणना का भ्रमण कर व्यवस्था सुनिश्चित करायें अधिकारी : अनुज...

मतदान व मतगणना का भ्रमण कर व्यवस्था सुनिश्चित करायें अधिकारी : अनुज झा

  • जिला निर्वाचन अधिकारी ने नगर निकाय निर्वाचन की तैयारियों को लेकर की बैठक

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा के द्वारा नगर निकाय निर्वाचन की तैयारियों को लेकर प्रभारी अधिकारियों, उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की गई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदान एवं मतगणना स्थल का भ्रमण कर सभी प्रकार की आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करा ले।ं दोनों आपस में समन्वय स्थापित करते हुए बूथों की संवेदनशीलता का विश्लेषण अनिवार्य रूप से कर लें। उन्होंने प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैरिकेडिंग, सीसीटीवी, कार्मिकों की ड्यूटी तथा अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं। पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि क्षेत्राधिकारी फोर्स के रुकने वाली जगह का भ्रमण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करा लें। अपने-अपने क्षेत्र में अवैध शराब बेचने वालों को चिन्हित करते हुए कार्यवाही करना सुनिश्चित कराएं। उन्होंने निर्देशित किया कि आबकारी विभाग के साथ शराब की दुकानों का निरीक्षण करें, किसी भी दशा में अवैध शराब बिकने न पाए, इसके संबंध में ढाबों और शराब की दुकान के आसपास की जगहों पर निगरानी की जाए। हिस्ट्रीशीटर की निगरानी की जाए। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयवर चौहान, जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह, परियोजना निदेशक जयकेश त्रिपाठी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी आरडी यादव, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना रॉय उपस्थित रहीं।