Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमऊ एलटीटी एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर विधायक रमेश सिंह ने किया रवाना

मऊ एलटीटी एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर विधायक रमेश सिंह ने किया रवाना

  • वैदिक रीति से मंत्रोच्चार के बीच रवाना किया गया उद्घाटन ट्रेन

जौनपुर धारा, शाहगंज। रेलवे स्टेशन पर बुधवार सायं नव संचालित साप्ताहिक ट्रेन को झंडी दिखा विधायक रमेश सिंह ने रवाना किया। ट्रेन 6 बजकर तीस मिनट पर प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंचा।दस मिनट के उद्घाटन कार्यक्रम के उपरांत प्रयागराज हेतु रवाना हो गया।

विधायक भाजपा नेताओं के साथ पहले ही स्टेशन पहुंच गये। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के जयकारे के बीच पहुंचा। वैदिक रीति से मंत्रोच्चार के बीच नारियल फोड़ झंडी दिखाया गया। इस दौरान लोको पायलट राजेन्द्र प्रसाद रत्नाकर पटेल को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। समर्थकों व क्षेत्र वासियों में ट्रेन चलायें जाने हेतु उत्साह देखा गया। मालूम रहे एक मात्र गोदान एक्सप्रेस एवं दूसरा साप्ताहिक देर रात अयोध्या से एलटीटी तक ही ट्रेन हैं। जबकि मुम्बई जाने वालों की संख्या बहुत ज्यादा है। जिसके चलते टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। इस हेतु जनता वर्षों से नये ट्रेन की मांग करतीं रहीं। वरिष्ठ भाजपा नेता बेचन सिंह, विधायक प्रतिनिधि संतोष पांडेय, दिनेश चन्द्र गांधी, रविकांत जायसवाल, भुवनेश्वर मोदनवाल, वेद प्रकाश जायसवाल, धीरज पाटिल, रिंकू सिंह, ओम चौरसिया, विजय जायसवाल, मुस्तकीम अहमद, स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र यादव, रेलवे सुरक्षा बल निरीक्षक सुनील कुमार दिवाकर जीआरपी प्रभारी राधवेंद्र सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।