जौनपुर धारा, खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच को शिवान की तरफ गई युवती से छेड़छाड़ करने वाले गांव के ही युवक के घर उलाहना लेकर गई पीड़िता की माता को भारी पड़ गया। पहले तो उसे भद्दी-भद्दी गालियां देकर घर से भगाया। बाद में उसके घर चढ़ कर युवती की माता की लात घूंसो से पिटाई कर दिया। मां की तहरीर पर पुलिस ने नामजद दो महिलाएं सहित तीन के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, छेड़खानी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित युवती की माता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बीते 15नवम्बर को उसकी पुत्री शिवान की तरफ शौंच को गयी थी। तभी गांव के ही शेर सिंह चौहान वहां पहुंच उसके साथ छेड़खानी करने लगे। शोर मचाने पर जब गांव के लोग उधर दौड़े तो आरोपित भाग गया। आरोप है कि उसी दिन घटना का उलाहना लेकर जब युवती की मां शेर सिंह के घर गयी तो उसे गाली देकर दौड़ा लिया। यह भी आरोप है कि वह भागते हुए जैसे ही अपने घर पहुंची तभी पीछे से शेर सिंह,उसकी माता विजयाला और चाची राधिका पहुंच उसकी लात घूंसो से पिटाई कर दिए।
― Advertisement ―
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण
जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...


