Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरभोइला गांव में कुएं में गिरा सांड, पुलिस और ग्रामीणों ने बचाया

भोइला गांव में कुएं में गिरा सांड, पुलिस और ग्रामीणों ने बचाया

सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के भोइला गांव में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे एक सांड कुएं में गिर गया। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने डायल 112 पर दी। सूचना पाकर सिकरारा भीलमपुर चौकी से कांस्टेबल विवेक यादव और अनुराग सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से सांड को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दौरान वार्ड नंबर-46 के प्रत्याशी सिकंदर गिरी भी मौके पर पहुंचे और घायल सांड के इलाज के लिए पशु चिकित्सक को सूचना दी। थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत पहुंचकर सांड को कुएं से बाहर निकलवाया। इस मानवीय कार्य के लिए पुलिस और स्थानीय निवासी सिकंदर गिरी की चारों ओर सराहना हो रही है।