जौनपुर धारा, खुटहन। ख्वाजापुर गांव में सोमवार को विवादित भूमि पर जबरन कब्जा जमा रहे मनबढ़ पट्टीदारों को रोकना महिला और उसके पति पर भारी पड़ गया। मनबढ़ों ने पति को लाठी डंडा से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पत्नी को भी चोटे आई। दोनों का उपचार सीएचसी पर कराया गया। पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव निवासी आसमां का आरोप है कि पट्टीदार मजनू, असगर, अकबर और हारुन पुत्रगण नूरुल्ला उसकी जमीन पर जबरन दीवार की चिनाई कराने लगे। विरोध करने पर मनबढ़ों ने उसके पति सारुल्ला को लाठी डंडे से बुरी तरह से पीटने लगे। वह बचाव को गयी तो उसे भी घायल कर दिया। मौके पर ग्रामीणों के जुटने के बाद किसी तरह से जान बच पाई। सारुल्ला के सिर में गंभीर चोटें आई हैं उसे बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
― Advertisement ―
पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
भूमि विवाद में जानलेवा हमले के चार आरोपितों पर केस दर्ज
Previous article

