Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को दी जा रही सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी

जौनपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर जौनपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा...
Homeअपना जौनपुरभीषण ठंड व धुंध से लोगों का जीवन दुश्वार

भीषण ठंड व धुंध से लोगों का जीवन दुश्वार

  • चौथे दिन भी भगवान भास्कर के नहीं हुए दर्शन

जौनपुर धारा, सरायख्वाजा। कपकापाती ठंड एवं भीषण कुहरे में आम आदमी का जीवन दुश्वारियों से भरा है। इस ठंडक में बेसहारा गरीब लोगों के लिए काफी परेशानियां खड़ी हो गयी है क्योंकि गुरुवार को चौथे दिन भी भगवान भास्कर ने अपने दर्शन नहीं दिए। आसमान में बादल छाए हुए हैं कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बाजारों में लोग दिखाई नहीं दे रहे हैं घरों में लोग दुबके हुए हैं। दुकानों पर भीड़ नहीं है। भीषण ठंड में अन्नदाता किसान खेतों में फसलों की सिंचाई करते हुए दिख रहा है। सबसे ज्यादा मुश्किल तो पशु पक्षियों को है जो बेजुबान हैं। सड़कों खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले आवारा पशु पक्षी भी गायब हैं। रोज कमाने खाने वाले लोगों को भीषण ठंड एवं कोहरे से काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। जिला पंचायत सदस्य सूबेदार सिंह व भाजपा नेता श्याम बाबू यादव तथा राजेंद्र प्रसाद जायसवाल ने कहा है कि इस भीषण ठंड व कोहरे में छोटे छोटे बाजारों एवं चौराहे पर अलाव की व्यवस्था की जानी चाहिए ताकि आम आदमी को ठंडक में राहत मिल सके।

Share Now...