जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। स्थानीय तहसील क्षेत्र के गौरा ग्राम सभा में जिला कोषाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा उमानाथ चौहान के आवास पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनाई गयी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष पं. राज कृष्ण शर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई सुसाशन और शुचिता के प्रतीक थे। उन्होंने गांव के निचले तबको के लिए योजनाएं चलाई। सड़कों नदियों बिजली, सीमा सुरक्षा सभी क्षेत्रों में बुनियादी काम किया। इस अवसर पर भाजपा नेता राधेश्याम उपाध्याय, बृजभान चौहान, मनोज पाठक, संजीव गुप्ता, रघुनंदन चौहान, त्रिलोकी चौहान, मनोज सरोज सहित अन्य ग्रामवासी और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
― Advertisement ―
15 मई से योजनाओं के लाभ के लिए किसान आईडी अनिवार्य
जौनपुर। प्रदेश सरकार ने 15 मई से किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) को अनिवार्य कर...
भारत रत्न अटल बिहारी की मनाई गयी जयंती

Previous article
Next article


