Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरभारत जोड़ो न्याय यात्रा के प्रचार हेतु कांग्रेसियों ने निकाली प्रभातफेरी

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के प्रचार हेतु कांग्रेसियों ने निकाली प्रभातफेरी

जौनपुर धारा, खुटहन। सत्तारूढ़ दल द्वारा जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र के आधार पर जारी भेद भाव व हिंसा के खिलाफ राहुल गांधी द्वारा जारी भारत जोड़ो न्याय यात्रा एक बहुत बड़ क्रांतिकारी कदम है। इस यात्रा ने देश में व्याप्त भय और भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को इक जुट कर देश को एकता के सूत्र में बांधने के लिए एक सकारात्मक कदम उठाया है। लोगों को इस यात्रा जरूर से जुड़ना चाहिए। उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने रविवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के प्रचार हेतु निकाली गयी प्रभातफेरी में कहीं। उन्होंने कहा कि देश में साम्प्रदायिक उन्माद चरम पर पहुंच गया है। बलात्कारियों का सरकार द्वारा महिमा मण्डन किया जा रहा है। महिलाओं की आबरु इस सरकार में सुरक्षित नहीं है। देश मे भय और भ्रष्टाचार का ही बोल बाला है। सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में बेरोजगारी, महंगाई और भुखमरी फैल गयी है, किसान व बेरोजगार पूरी तरह से बेहाल है। सरकार हर मुद्दे पर विफल हो गयी है। ज़ुलूस का नेतृत्व यूथ कांग्रेस के शाहगंज विधानसभा अध्यक्ष रत्नेश यादव तथा संचालन युवा नेता विपिन शर्मा ने किया। इस मौके पर पंडित पवन शर्मा, संतोष तिवारी, राजेन्द्र प्रसाद यादव, सुक्खू पहलवान, लक्ष्मीशंकर, छोटू यादव, परवेज अहमद, महेंद्र गौतम, राजेन्द्र शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।