Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरभारत के धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है महाकुंभ : राज्यपाल

भारत के धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है महाकुंभ : राज्यपाल

जौनपुर धारा, जौनपुर। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला प्रयागराज में लगे महाकुंभ पर कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की व्यवस्था सराहनीय है, यह एक ऐतिहासिक अवसर रहेगा। उन्होंने कहा कि यह महाकुंभ भारत के धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला रविवार को उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में मछलीशहर तहसील क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर गांव में भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री जगतनारायण दुबे की पौत्री के विवाह समारोह में शामिल होने के पश्चात आगामी महाकुंभ के बारे में अपने विचार साझा करते हुए बताया कि महाकुंभ का आयोजन 12वर्षों के अंतराल में होता है, और यह संयोग 144वर्षों बाद आया है। यह अवसर किसी भी व्यक्ति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। राज्यपाल ने कहा कि इस बार महाकुंभ के आयोजन के लिए सरकार ने व्यापक प्रबंध किए हैं, ताकि हर एक श्रद्धालु को बेहतर सुविधा और सुरक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद आकर महाकुंभ के पूजन की प्रक्रिया को सम्पन्न किया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी लगातार व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। राज्यपाल ने यह भी बताया कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकुंभ में भाग लेने के लिए भारत आ रहे हैं, और ऐसे में करोड़ों लोगों के आगमन के साथ व्यवस्थाओं का सही तरीके से संचालन अत्यधिक महत्वपूर्ण है। राज्यपाल ने महाकुंभ को शास्त्रीय और सामाजिक दृष्टि से भारत की सनातन परंपरा का एक अद्वितीय अवसर बताया। उनका कहना था कि यह आयोजन भारत के धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है और इसे लेकर सभी श्रद्धालुओं को प्रशासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए इस पर्व का सही तरीके से लाभ उठाना चाहिए।