जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर के तारापुर कालोनी स्थित जय प्रकाश सिंह उर्फ जेपी सिंह के आवास पर निजी कार्यक्रम में पहुंचे भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह का समर्थकों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जब से कुश्ती संघ की कमान वृजभूषण शरण सिंह के हाथ में आई कुश्ती के क्षेत्र में काफी उत्थान हुआ है। पिछले पांच ओलम्पिक से लगातार मेडल मिले हैं, कुश्ती का विवादों के घेरे में रहने से खेल का नुक़सान जरुर हुआ। तीन खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए घिनौना आरोप लगाया और कुश्ती का बंटाधार किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि, भाजपा सरकार में खेलों को खूब बढ़ावा मिला है। खेलो इण्डिया का बजट ही लगभग नौ हजार करोड़ है। मोदी सरकार में खेलों के लिए बेहतर काम हो रहा है, खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम बनने के साथ ही अन्य सहयोग सरकार के द्वारा मिल रहा है। जिसका साकारात्मक परिणाम भी दिख रहा है। स्वागत करने वालों में डॉ.कोमल सिंह, डॉ.सुबाष राय, विजय प्रकाश सिंह, अमित कुमार राय उर्फ पंकज, पत्रकार विद्याधर राय ‘विद्यार्थी ‘स्नेहिल राय, राघव सिंह, राजन राय सहित आदि मौजूद रहें।
― Advertisement ―
जौनपुर में आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली नई इलाज सुविधा
जौनपुर। सरायख्वाजा क्षेत्र के जंगीपुर खुर्द चौराहा स्थित मनिया मोड़ पर गुरुवार को आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का भव्य उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव...
भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह का जोरदार स्वागत



