जौनपुर धारा, शाहगंज। विद्युत समस्या एवं नगर में मुख्यमार्ग पर लगे विद्युत पोल को हस्तांतरित करने के बावत नगर पालिका अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरि ने अधिशासी अभियंता राम नरेश को पत्र लिखा। ज्ञापन नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विरेन्द्र सिंह बंटी के नेतृत्व में सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि भादी टाउन फिडर प्रथम को ग्रामीण इलाकों से जोड़ दिया गया है जिसके चलते फाल्ट आने के कारण समस्या बनी रहती है। फिडर को ग्रामीण क्षेत्र से हटाया जाए। वहीं दर्जनों विद्युत पोल सड़क पर हैं जिसके चलते आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है लिहाजा पोल को यथा स्थान शिफ्ट किया जाये। इस दौरान समाजसेवी शीतल प्रसाद अग्रवाल, सभासद अखिलेश यादव, श्रेयांस गुप्ता आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 19-08-2026
जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
भादी फिडर को ग्रामीण क्षेत्र से हटाने की मांग, सौंपा ज्ञापन

Previous article
Next article

