- अब तक 146 प्रत्याशियों की हो चुकी है घोषणा
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से राज्य के विधानसभा चुनाव के लिए सबसे पहले 99 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे। इसके बाद पार्टी ने दूसरी सूची में 22 उम्मीदवार और अब 25 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। इस तरह से भाजपा ने राज्य में अब तक कुल 146 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने 25 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अब तक 146 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने मालशिरस एससी विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक राम विट्ठल सतपुते को फिर मौका दिया है। सतपुते भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। वहीं लातूर से डॉ. अर्चना शैलेश पाटिल, वसई से स्नेहा प्रेमनाथ दुबे और वर्सोवा सीट से डॉ. भारती हेमंत को प्रत्याशी बनाया ग्ाया है।
मिस्र ने दिया गाजा में दो दिवसीय युद्धविराम का प्रस्ताव
इस्राइली बंधकों की रिहाई के बदले रखी ये शर्त
नई दिल्ली। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रस्ताव को मतदान के लिए न रखने का प्रस्ताव चुना। उन्होंने रोनेन बार को बातचीत के लिए मिस्र वापस भेज दिया। इजराइली मीडिया ने बताया कि हमास ने मिस्र के प्रस्ताव को स्वीकार करने की इच्छा जताई है।
मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सिसी ने बताया कि मिस्र ने गाजा में दो दिवसीय युद्धविराम का प्रस्ताव दिया है। इसका उद्देश्य कुछ फलस्तीनी कैदियों के लिए चार इस्राइली बंधकों की अदला-बदली है। उन्होंने बताया कि इस प्रस्ताव में इस्राइली बंधकों की रिहाई के अलावा 10 दिनों की बातचीत भी शामिल है। पिछले हफ्ते इस्राइली सुरक्षा एजेंसी शिन बेट के प्रमुख रोनेन बार ने इसे इस्राइल की राष्ट्रीय सुरक्षा कैबिनेट में प्रस्तुत किया था। अधिकांश मंत्रियों और सुरक्षा अधिकारियों ने इस विचार का समर्थन किया, जबकि वित्त मंत्री बेजेलेल स्मोट्रिच और राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन ग्विर ने इसका विरोध किया। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस प्रस्ताव को मतदान के लिए न रखने का प्रस्ताव चुना। उन्होंने रोनेन बार को बातचीत के लिए मिस्र वापस भेज दिया। इस्राइली मीडिया ने बताया कि हमास ने मिस्र के प्रस्ताव को स्वीकार करने की इच्छा जताई। उन्होंने इस्राइल से यह आश्वासन भी मांगा कि इस्राइल भी मिस्र के प्रस्ताव का पालन करेगा। मोसाद प्रमुख डेविड बार्निया ने बंधकों की रिहाई को लेकर सीआईए निदेशक बिल बर्न्स और कतर के प्रधान मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी से बातचीत के लिए रविवार को दोहा का दौरा किया। मिस्र में हाल ही के बैठक में डेविड बार्निया ने बंधकों की रिहाई के बदले गाजा से निकलने का सुरक्षित मार्ग की पेशकश की थी। हमास ने इस प्रस्ताव को तुरंत खारिज कर दिया। हमास के उप-प्रमुख खलील अल-हया ने दावा किया कि यह प्रस्ताव हमास के बारे में इजराइल की गलतफहमी को दिखाता है। इसमें संघर्ष को और लंबा खींचने का जोखिम है। हालांकि, मिस्र बातचीत के लिए कोई प्रतिनिधिमंडल नहीं भेज रहा है। पिछले साल सात अक्तूबर को हमास ने इजराइल पर हमला किया था। इस हमले में हजारों नागरिकों की मौत हो गई थी। हमले के साथ हमास ने 250 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया था। ऐसा बताया जा रहा है कि 97 नागरिकों को हमास ने अभी तक बंधक बना रखा है।