― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरभाजपा नेता ने क्षय रोगियों को लिया गोद

भाजपा नेता ने क्षय रोगियों को लिया गोद

  • वृक्षारोपण व फल वितरण कर आधा दर्जन क्षय रोगियों के खर्च की ली जिम्मेदारी

जौनपुर धारा, शाहगंज। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आज 1 वर्ष पूरा होने पर बीजेपी नेता रुपेश जायसवाल ने वृक्षारोपण किया। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती मरीजों को फल वितरण कर केन्द्र पर इलाज करा रहे आधा दर्जन क्षय रोगियों को गोद लेकर उनके खानपान के खर्चे को उठाने का आश्वासन दिया। मौके पर मरीजों को प्रोटीन और खाद्य पदार्थ को वितरित किया गया। इस दौरान बीजेपी सरकार की उपलब्धियां को गिनाया। बीजेपी नेता श्री जायसवाल ने कहा कि बीते छह वर्षों में यूपी में जो परिवर्तन हुआ है वह एक नये उत्तर प्रदेश की गाथा लिख रहा है। बीते छह साल प्रदेश के काफी महत्वपूर्ण रहे है। आज पूरा देश योगी सरकार के कार्यप्रणाली की तारीफ कर रहा है। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डा. रफीक फारूकी, वरिष्ठ लिपिक मो. अब्बास, धीरज पाटिल, विजय गुप्ता, वेद प्रकाश जायसवाल, वासू अग्रहरि, रवि यादव, विकास कुमार, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।

Share Now...