― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरभाजपा के बहुरूपियो रंग को पहचान गयी है जनता : तुफानी सरोज

भाजपा के बहुरूपियो रंग को पहचान गयी है जनता : तुफानी सरोज

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खण्ड के हनुआडीह कैम्प कार्यालय पर प्रेस वार्ता में पूर्व सांसद व केराकत विधायक तुफानी सरोज मऊ के घोसी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में सपा के जीत पर कहा कि जनता भाजपा के बहुरूपियो रंग को पहचान चुकी है। इसका जीता जागता सबुत घोसी का उपचुनाव है। विधायक ने कहा कि मैं घोसी के जनता को कोटि कोटि धन्यबाद दे रहा हुँ। खास कर राजभर समाज के मतदातो को धन्यबाद दे रहा हुं कि संविधान व लोकतंत्र बचाओ अभियान पर मजबुती से कतार में एक जुटता से खड़े दिखे वहां की जनता सपा की साइकिल की बटन दबा कर भाजपा को वापस भेज दिया है। भाजपा की महंगाई भ्रष्टाचार जनता के समझ में आ गया है।आने वाले 2024 के चुनाव में जनता इंडिया गठबंधन की सरकार बनाएगी। एक सवाल के जबाब में उन्होने कहा कि भाजपा की जुमलेबाजी अब नहीं चलेगी। शिक्षित नवजवान के साथ भाजपा ने जो धोखाधड़ी किया है। आने वाले 2024 के चुनाव में नवजवान किसान महिलाएं सब इनको जबाब देगे मणिपुर में महिलाओं के साथ जो व्यवहार हुआ है। कुश्ती लड़ने वाली महिलों के साथ जो हुआ है। इसका खामियाजा भाजपा को झेलना पड़ेगा। आने वाले 2024 में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।

Share Now...