जौनपुर धारा, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला में वोटर चेतना महाभियान चलाएगी। सोमवार को पार्टी के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष के अध्यक्षता में वोटर चेतना महाअभियान की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी डॉ.राकेश त्रिवेदी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में एमएलसी बृजेश सिंह प्रिन्सु एवं लोकसभा प्रभारी अमरनाथ यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। बैठक में वोटर चेतना महाअभियान के माध्यम से घर-घर सम्पर्क करके मतदाता सूची पुनरीक्षण के कार्य में जुटने के लिए माइक्रोप्लानिंग साझा की गई।
मुख्य अतिथि डा.राकेश त्रिवेदी ने कहा कि वोटर चेतना महाभियान प्रत्येक दहलीज पर पहुंचने का अभियान है प्रत्येक 18वर्ष की आयु को पूर्ण कर चुके युवाओं, विवाह होने के बाद परिवर्तित निवास स्थान, बूथ से अन्यत्र निवास करने वाले तथा बूथ पर नए आये मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने या नाम कटने का कार्य तथा दिवंगत मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कटवाने का कार्य वोटर चेतना महाभियान के माध्यम से करना है। जिलाध्यक्ष ने आगामी 16 व 17 अक्टूबर को वोटर चेतना महाभियान के तहत मंडल स्तर पर आयोजित होने वाली कार्यशालाओं तथा अभियान की विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि 18 व 20 अक्टूबर को मंडल कार्यशालाओं के माध्यम से मतदाता पुनरीक्षण के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। 27 अक्टूबर को मतदाता सूची का ड्राफ्ट चुनाव आयोग द्वारा प्रकाशित किया जाएगा। 29 अक्टूबर को मन की बात कार्यक्रम सुनने के पश्चात् पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सांसद, विधायक से लेकर सभी जनप्रतिनिधि घर-घर सम्पर्क कर मतदाता पुनरीक्षण के कार्य में जुटेगें। एमएलसी बृजेश सिंह प्रिन्सु ने कहा कि हमारी सरकार हमारे राष्ट्र को सशक्त बना रही है और समृद्धि की नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रही है। आज मोदी के नेतृत्व में देश में एक नई राजनीति की शुरुआत हुई है जिसने आम नागरिकों की भावना को समेट लिया। उक्त अवसर पर लोकसभा प्रभारी अमरनाथ यादव ने भी अपने विचारों को व्यक्त किया। उक्त अवसर पर जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता, ई.अमित श्रीवास्तव, सुधाकर उपाध्याय, रवीन्द्र सिंह, राजू दादा, राज पटेल, अवधेश यादव, डॉ.रामसूरत मौर्य, शशि मौर्य, बृजेश यादव, धीरू सिंह, अजीत प्रजापति, भूपेन्द्र सिंह, विपिन द्विवेदी, ओमप्रकाश सिंह, आमोद सिंह, मदन सोनी, सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



