― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरभागवत कथा सुनने मात्र से ही हर प्राणी को मोक्ष की प्राप्ति

भागवत कथा सुनने मात्र से ही हर प्राणी को मोक्ष की प्राप्ति

  • कान्हा के जन्म लेते ही जय कन्हैयालाल के जयकारों से गूंज उठा पण्डाल

जौनपुर धारा,खुटहन। स्थानीय क्षेत्र के मुहम्मदपुर गाँव में चल रही आठ दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में पांचवे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। भगवान के अवतरित होते ही पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान लोग भजन कीर्तन गाकर नाचने लगे। अयोध्या धाम से पधारे कथा वाचक रामयनाचार्य वेदांती महाराज ने कहा कि कलयुग में भागवत की कथा सुनने मात्र से समस्त पापों का नाश होता है और हर प्राणी को मोक्ष की प्राप्ति होती है। भागवत कथा सुनने से अहंकार का नाश होता है। भगवान श्रीकृष्ण की वेश में नन्हें बालक के दर्शन करने के लिए लोग लालायित नजर आ रहे थे। कथा वाचक ने कहा कि जब धरती पर चारों ओर त्राहि-त्राहि मच गई, चारों ओर अत्याचार, अनाचार का साम्राज्य फैल गया तब भगवान श्रीकृष्ण ने देवकी के आठवें गर्भ के रूप में जन्म लेकर कंस का संहार किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं, पूतना वध, नामकरण आदि का वर्णन किया। आयोजक समर बहादुर सिंह ने आरती व पूजा पाठ किया। इस मौके पर पंकज सिंह, प्रदीप सिंह, सुभाषचंद्र उपाध्याय, प्रधान संतलाल सोनी, ओम प्रकाश यादव, सतगुरु सोनी, प्रहलाद यादव, विकास सिंह, सुधाकर सिंह, सुन्दरम सोनी, दिग्विजय सिंह, बृज केशर सिंह, सतेंद्र सिंह, रमेश सिंह, सुरेन्द्र सिंह, लोदर सिंह, गीता सोनी, राधा सोनी, उर्मिला, बबिता, प्रतिभा, पिंकी आदि भक्तों ने भागवत कथा को बड़े भाव से सुना।

Share Now...