Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Homeमनोरंजनभरी महफिल में एश्वर्या का दुपट्टा संभालते नजर आए अभिषेक

भरी महफिल में एश्वर्या का दुपट्टा संभालते नजर आए अभिषेक

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। कुछ देर पहले ही ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के एनुअल फंशन में अमिताभ बच्चन के साथ देखा गया है। इस इवेंट में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अलग-अलग कार से पहुंचे थे। हालांकि वेन्यू पर आते ही ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने एक दूसरे से मुलाकात की। इस दौरान ऐश्वर्या राय अपने ससुर अमिताभ बच्चन के साथ चलती नजर आईं। इसी बीच ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय का दुपट्टा संभालते नजर आ रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन कार से उतरकर स्कूल की तरफ जा रहे हैं। इस दौरान ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने वहां पर मौजूद लोगों से मुलाकात की। इस दौरान ऐश्वर्या राय का दुपट्टा एक कैमरापर्सन के पैर के नीचे चला गया।ये कैमरापर्सन ऐश्वर्या राय का दुपट्टा हटाने की कोशिश करता दिखा। इसी बीच अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय का दुपट्टा हाथ में थाम लिया। जिसके बाद ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन दोनों स्कूल में अंदर चले गए। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के इस वीडियो ने सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया है। लोग ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का वीडियो देखकर मिक्स रिएक्शन दे रहे हैं।