जौनपुर धारा, जौनपुर। टीडीपीजी कालेज की बीएससी की छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा था जिसके कारण उसने मौत को गले लगा लिया। नगर के हुसेनाबाद मोहल्ले में रमेश मिश्रा एडवोकेट के मकान में किराये पर रह रही टीडीपीजी कालेज की बीएससी की छात्रा खुशबू यादव पुत्री योगेन्द्र यादव निवासी आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के डीहपुर ने बीते बुधवार को अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। छात्रा द्वारा मौत को गले लगाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी थी। सूचना मिलते ही सीओ सीटी, थाना लाइनबाजार पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश में जुट गयी थी। पुलिस ने गुरूवार को आरोपी जितेन्द्र यादव पुत्र विजय शंकर यादव निवासी डीहपुर थाना दीदारगंज आजमगढ़ को शाहगंज रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा था जिसके कारण उसने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपी को जेल भेज दिया।
― Advertisement ―
E-Paper 19-08-2026
जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
ब्लैकमेल से तंग आकर छात्रा ने लगायी थी फांसी

Previous article

