- विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया ब्रह्मा बाबा का पुण्य स्मृति दिवस
जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के साकार संस्थापक ब्रह्मा दादा लेखराज का 54वां पुण्य स्मृति दिवस को विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में आए लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ.सुषमा पटेल व संस्था की संचालिका अनीता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने ब्रह्मा बाबा के चित्र पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ब्रम्हाकुमारी नारी शक्ति का प्रतीक है। नारी इस संसार का आधार है, नारी के बिना इस संसार की कल्पना असंभव है। कहा कि महिलाएं सशक्त हो उसके लिए सर्वप्रथम आवश्यकता है। सामाजिक परिवर्तन की, सदियों से समाज में व्याप्त सामाजिक, कुरीतियों, विक्षिप्त मानसिकता को समाप्त कर महिलाओं के प्रति सहयोग सम्मान वाला नजरिया विकसित करने की जरूरत है। संस्था की संचालिका अनीता ने बताया कि आज के ही दिन ब्रह्मा बाबा हम सबके बीच से संपूर्ण फरिश्ता बनकर वतन में चले गए थे। कहा कि ब्रह्मा बाबा बहुत ही प्रतिभाशाली व्यक्ति के धनी थे। लोक कल्याण वर्जन कल्याण में सदा तत्पर रहते थे वह बहुत ही दृढ़ निश्चयवाद थे। संस्था के सभी भाई बहनों ने ब्रम्हाकुमारी विद्यालय के महायज्ञ के संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा का स्मृति दिवस विश्व शांति दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया। संस्था की बहनों ने 54वीं पुण्यतिथि पर 54 प्रसाद बनाकर बाबा को भेग लगाया। संस्था की संचालिका अनीता समेत बहनों ने पूर्व विधायक डॉ.सुषमा पटेल समेत अतिथियों को ईश्वरी सौगात देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन बीके दीपा ने किया। इस अवसर पर शैलेंद्र साहू, बलिक राम पटेल, शेष नारायण पटेल, बहन ममता, रजनी, ज्योति, दीपा, खुशबू, माता धन देवी, जगन्नाथ, विकास व वीरेंद्र बिंद आदि लोग मौजूद रहे।



