जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत सिहौली चौराहे पर बुधवार की दोपहर बोलेरों व बाइक सवार से आमने सामने की टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। गौरतलब हो कि घुरहुरपुर निवासी श्यामसरण विश्वकर्मा एक बाइक पर दो महिला संग केराकत आ रहा था। जैसे ही सिहौली चौराहे पर पहुंचा तभी वाराणसी से थानागद्दी होते हुए जौनपुर की तरफ जा रही बोलेरों से टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार महिला इंद्रावती देवी पत्नी रामाश्रे विश्वकर्मा 45 वर्ष व विनीता देवी पत्नी संतोष विश्वकर्मा 30 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर की आवाज सुन चौराहे पर ड्यूटी कर रही पुलिस चालक समेत बोलेरो को अपने कब्जे में लेकर घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक केन्द्र भेजा जहां घायल महिलाओं की स्थित नाजुक देख बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना जानकारी होते ही परिजन रोते बिलखते सामुदायिक केन्द्र पहुंचे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
बोलेरो व बाइक की टक्कर में दो महिलाएं घायल

Next article

