Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबोलेरो पलटने से साइकिल सवार समेत तीन घायल

बोलेरो पलटने से साइकिल सवार समेत तीन घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला थाना क्षेत्र के असैथा गांव के पास गुरुवार वâो अनियंत्रित होकर बोलेरो पलटने से  साइकिल सवार एक बृद्ध व दो बोलेरो सवार समेत तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बताया जाता है कि गुरुवार की दोपहर खेतासराय थाना क्षेत्र के जमीन रूधौली गांव निवासी केवल देवी (60) पत्नी अच्छेलाल बिंद व अर्पिता (11) पुत्री अच्छेलाल बिंद अपने परिवार के साथ बोलेरो में सवार होकर अपने रिश्तेदारी अखंडनगर जा रही थी। बोलेरो जैसे ही थाना क्षेत्र के असैथा गांव समीप पहुंची सामने से आ रहा क्षेत्र के बांधगांव निवासी साइकिल सवार गोवर्धन प्रसाद पांडेय (70) पुत्र गोमती प्रसाद पांडेय व एक कुत्ते को बचाने के चक्कर में बोलेरो अनियंत्रित होकर बगल स्थित खाई में पलट गयी। बोलेरो पलटने से उसमें सवार केवल देवी व अर्पिता एवं साइकिल सवार गोवर्धन पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान गोवर्धन प्रसाद पांडेय की हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।