Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपत्रकारों पर हुए फर्जी मुकदमे की होनी चाहिए उच्चस्तरीय जांच : बजरंगी...

पत्रकारों पर हुए फर्जी मुकदमे की होनी चाहिए उच्चस्तरीय जांच : बजरंगी सिंह

  • भारतीय किसान संघ ने पत्रकारों पर हुए फर्जी मुकदमे पर जताई नाराजगी

जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत क्षेत्र के सरायबीरु स्थित स्टेशन रोड पर पंचदेव सिंह के आवास पर एक आकस्मिक बैठक भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष बजरंग बहादुर सिंह उर्फ बजरंगी सिंह की अध्यक्षता संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए बजरंग सिंह ने कहा कि स्थाई गौशाला पेसारा में तड़प कर मर रही गायों को लेकर समाचार प्रकाशित करने वाले चार पत्रकारों पर तहसील प्रशासन व ग्राम प्रधान के द्वारा षड्यंत्र के तहत फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया है। अखबारों में छपी व सोशल मीडिया पर जारी वीडियो से साफ देखा जा रहा है कि कैसे पशु तड़प तड़प कर मर रही है साथ ही प्रधान पति भी गायों के मरने की बात को स्वीकार कर रहा है। बाबजूद इसके भी तहसील प्रशासन मौके पर पहुंच गौशाला की स्थिति को सुधारने की जगह पत्रकारों पर फर्जी मुकदमा कर अपनी गलतियों को छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। भारतीय किसान संघ जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करता है। इस अवसर पर मुनिराज यादव, गुड्डू राम, सचिन सिंह, डॉ. जयप्रकाश सिंह, राजबली मौर्य, सुरेंद्र मौर्य व डॉ. पप्पू सरोज समेत अन्य लोग मौजूद रहे।